ePaper

ठिठुर रही जिंदगी, कंबल व अलाव की व्यवस्था कर दें सरकार

Updated at : 25 Dec 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
ठिठुर रही जिंदगी, कंबल व अलाव की व्यवस्था कर दें सरकार

प्रखंड भर में लगातार भीषण ठंड के कारण बढ़ी कनकनी एवं घने कोहरे से आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, हाड़ कंपा देने वाली इस कनकनी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

विज्ञापन

गिद्धौर . प्रखंड भर में लगातार भीषण ठंड के कारण बढ़ी कनकनी एवं घने कोहरे से आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, हाड़ कंपा देने वाली इस कनकनी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन द्वारा चौक-चौराहे पर आम जनों को राहत देने के लिए अब तक यहां अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है और न ही गरीब गुरबों के बीच कंबल वितरण का ही कार्य किया गया है. जिससे गिद्धौर बाजार सहित आस पास के अन्य गांवों एवं चौक चौराहों पर निवास करने वाले लोगों में प्रशासन के खिलाफ असंतोष का भाव देखा जा रहा है. बताते चलें कि पूरा प्रखंड क्षेत्र पिछले सप्ताह से ही घने कोहरे एवं शीतलहर के चपेट में है. वहीं आम जनमानस हित में समाजसेवी महेश रावत, विक्की कुमार एवं पप्पू राय ने स्थानीय प्रशासन से अविलंब चौक चौराहे पर अलाव जलवाने एवं कंबल वितरण करवाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन