फरार शराब तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

बिचकोड़वा थाना की पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त के विरुद्ध चलाए गए गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव से पोखन दास पिता स्व भोपत दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
चंद्रमंडीह. बिचकोड़वा थाना की पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त के विरुद्ध चलाए गए गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव से पोखन दास पिता स्व भोपत दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शराब बेचने वालों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के दौरान वह बीते 4 अप्रैल को शराब बेचते हुए पाया गया था. लेकिन पुलिस के पहुंचते ही वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था. जिसके बाद पुलिस शराब को जब्त कर थाना ले आई थी. साथ ही उसपर कांड संख्या 16/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था. तब से वह फरार चल रहा था. इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात्रि को उसे मधुपुर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी अभियान में अवर निरीक्षक अनुज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




