पुलिस पर बम से हमला करने के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस पर बम से हमला करने के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

पुलिस पर बम से हमला करने व एक अन्य हत्याकांड के फरार नामजद को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

झाझा. पुलिस पर बम से हमला करने व एक अन्य हत्याकांड के फरार नामजद को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नामजद विजय यादव पर थाने में पुलिस पर बम से हमला करने का मामला दर्ज था, साथ ही वह सुभाष यादव हत्याकांड में नामजद था. वह लंबे समय से फरार चल था. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही थी. पुलिस को सूचना मिली कि नामजद आरोपित विजय यादव अपने घर बेलाटांड़ गांव आया है. इसके बाद पुलिस की एक टीम बनाकर उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस अभिरक्षा में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताते चलें वर्ष 2018 बेलाटांड़ में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी. जिसकी सूचना पर पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची थी. तभी गिरफ्तार आरोपित पुलिस पर बम से हमला किया था. वर्ष 2019 में उसी गांव के सुभाष यादव की हत्या में भी वह शामिल था. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन