ePaper

निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का किया गया उद्घाटन

Updated at : 12 Jul 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का किया गया उद्घाटन

श्रावणी मेला के शुभ अवसर पर नगर परिषद झाझा की ओर से शनिवार को नगर अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन वर्मा के द्वारा कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झाझा. श्रावणी मेला के शुभ अवसर पर नगर परिषद झाझा की ओर से शनिवार को नगर अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन वर्मा के द्वारा कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन झाझा-जमुई मुख्य मार्ग पर सिंचाई विभाग व एसडीपीओ कार्यालय के समीप किया गया. नगर अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया है. सावन का महीना आस्था, सेवा और पुण्य का प्रतीक है. उन्होंने झाझा वासियों से अपील की कि इस पावन माह में कांवरियों की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लें ताकि भोलेबाबा की पूजा-अर्चना को जा रहे श्रद्धालुओं को सहूलियत हो सके. नगर उपाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि श्रावणी मेला में यह सेवा नगर परिषद की सामाजिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यह शिविर पूरे सावन महीने तक संचालित रहेगा. सेवा शिविर में कांवरियों के लिए ठहरने, स्वास्थ्य जांच व इलाज की समुचित व्यवस्था निःशुल्क रहेगी. नगर परिषद की ओर से चिकित्सकों की टीम व स्वास्थ्यकर्मी शिविर में हर समय मौजूद रहेंगे. सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव ने कहा कि यह महीना अर्पण और तर्पण का है. कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है. मौके पर विपुल झा, दिनेश रावत, लक्ष्मी पंडित, विकास शर्मा, शशि कुमार, बिट्टू चंद्रवंशी, मुन्ना यादव, बिट्टू चौरसिया, पवन कुमार राम, मंटू गुप्ता, पिंकू बरनवाल, राजेश कुमार, ईश्वर यादव, रेनू कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन