ePaper

पति ने लोक नाच देखने से रोका तो पत्नी ने गुस्से में लगा दी कुएं में छलांग

Updated at : 06 Apr 2025 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
wife jumped into the well

wife jumped into the well

Folk Dance: कुआं में पानी कमर तक ही था, लेकिन कुआं काफी गहरा था, जिसके कारण नंदिनी की जान तो बच गई, लेकिन नंदिनी को शरीर और सर में गंभीर चोट आई.

विज्ञापन

Folk Dance: जमुई. बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के डोमटोली गांव में शनिवार की देर रात पति ने पत्नी को पारंपरिक लोक नाच देखने से रोका तो पत्नी ने कुएं में छलांग लगा दी. हालांकि कुएं में पानी कम रहने के कारण पत्नी की जान बच गईं. पति ने तुरंत पत्नी को लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास गए और पत्नी का इलाज करवाया. जब इसकी सूचना पत्नी के मायके वालों को मिली तो आनन-फानन में नंदनी की मां और पिताजी आज सुबह उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए.

नाच देख रही पत्नी को पति ने सरेआम डांटा

स्थानीय लोगों ने बताया की पति राजेंद्र तूरी देर रात झाझा से काम कर लौटे थे, तो उन्होंने देखा कि गांव के ही तांती टोला में लोक नाच का कार्यक्रम हो रहा है. नजदीक आने पर उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी नंदनी देवी भी नाच का लुत्फ उठा रही है. पत्नी को नाच देखते हुए पति को आ गया गुस्सा फिर क्या नाराज़ पति ने पत्नी को खूब डांट फटकार लगाई. सैकड़ों लोगों के बीच डांट फटकार सुनकर पत्नी नंदनी गुस्से में घर चली आई, जिसके पीछे-पीछे पति भी घर वापस लौट आया. घर लौटने के बाद पति पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ गया, जिसके बाद नंदिनी ने गुस्से में घर के बगल स्थित कुएं में छलांग लगा दी.

घंटों के मशक्कत के बाद कुएं से बाहर आयी पत्नी

महिला के कुएं में छलांग लगाते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग कुएं में गिरी महिला को बचाने के लिए सिढ़ी और रस्शी लेने भागे. गनीमत रही कि कुआं में पानी कमर तक ही था, लेकिन कुआं काफी गहरा था, जिसके कारण नंदिनी की जान तो बच गई, लेकिन नंदिनी को शरीर और सर में गंभीर चोट आई. वही पत्नी के कुएं में कूदने के बाद पति ने शोर मचाकर अगल-बगल के स्थानीय लोगों को जुटाया, जिसके बाद कई घंटों के मशक्कत के बाद पत्नी को बाहर निकाला गया. कुएं से निकलने के बाद पत्नी दर्द से कराह रही रही थी.

Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन