ePaper

नवाचारों व गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति से अवगत हुए शिक्षक

Updated at : 19 Dec 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
नवाचारों व गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति से अवगत हुए शिक्षक

शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया.

विज्ञापन

गिद्धौर . शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 180 प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया. समापन के उपरांत सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जिसके बाद शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों के लिए रवाना हुए. यह प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के संयुक्त दिशा-निर्देश में सतत व्यवसायिक विकास योजना के अंतर्गत राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), पटना द्वारा संचालित किया गया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक शिक्षकों की शिक्षण दक्षता को और अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं बाल-केंद्रित बनाना रहा. प्रशिक्षण के दौरान योग सत्र, चेतना सत्र, विषयगत शैक्षणिक प्रशिक्षण, खेलकूद गतिविधियां, नाश्ता एवं भोजन सहित आवासन की समुचित व्यवस्था की गयी थी. सहयोगात्मक एवं सकारात्मक वातावरण के कारण शिक्षकों को खुलकर सहभागिता करने का अवसर मिला. प्रत्येक समूह में प्रति घंटे एक ही पाठ पर गहन चर्चा और अभ्यास कराये जाने से प्रतिभागियों को विषयवस्तु को गहराई से समझने में सहायता मिली. प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण को अपने शैक्षणिक जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनकी शिक्षण पद्धति में गुणात्मक सुधार होगा तथा कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों के सीखने पर इसका सीधा सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. शिक्षकों ने प्रशिक्षण में सीखे गये नवाचारों व गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों को विद्यालयों में लागू करने का संकल्प भी लिया. इस अवसर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला, खैरा की प्रशिक्षु विद्योत्तमा कुमारी द्वारा संस्थान को पौधे भेंट किए गए. इस सराहनीय पहल पर डायट के प्राचार्य डॉ. नवेद हसन खान ने अपनी पूरी टीम की ओर से आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति इस सोच की प्रशंसा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन