ePaper

घर में लगी आग, एक लाख की संपत्ति जली

Updated at : 27 Apr 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
घर में लगी आग, एक लाख की संपत्ति जली

चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत पेटार पहाड़ी पंचायत के कंदनी निवासी संदीप खैरा पिता अखिलेश्वर खैरा के घर में आग लग गयी. इस हादसे में मकान सहित एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह . चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत पेटार पहाड़ी पंचायत के कंदनी निवासी संदीप खैरा पिता अखिलेश्वर खैरा के घर में आग लग गयी. इस हादसे में मकान सहित एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी. स्थानीय वार्ड सदस्य अर्जुन दास ने बताया कि खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया. जिसकी चपेट में पूरा घर आ गया. इससे घर सहित एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी. इधर हो-हल्ला सुनकर ग्रामीण जुटे तथा मोटर पंप लगा कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन इस दौरान छह क्विंटल चावल, 30 भर चांदी, कीमती कपड़ा, एलसीडी, आलमीरा, पलंग, जरूरी कागजात सहित अन्य समान जलकर राख हो गया. इधर, घटना के बाद प्रमुख उर्मिला देवी ने पीड़ित परिवार को मदद उपलब्ध कराने को लेकर अंचलाधिकारी से बात की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन