धान के पुंज में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Updated at :02 Feb 2025 7:21 PM
विज्ञापन
धान के पुंज में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

दर थाना क्षेत्र के नवीनगर में बीते शनिवार की देर रात धान के पुंज में आग लग गयी. इस अगलगी की घटना में हजारों रुपये का धान और बिचाली जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के नवीनगर में बीते शनिवार की देर रात धान के पुंज में आग लग गयी. इस अगलगी की घटना में हजारों रुपये का धान और बिचाली जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी देते पीड़ित किसान मसुदन राम ने बताया कि शनिवार की रात हमलोग खाना खाकर सो गये थे. रविवार की सुबह कुछ लोगों ने बताया कि मेरे धान के पुंज में आग लगी है. जबतक हमलोग पहुंचे तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था. पीड़ित किसान मसुदन राम ने बताया कि इस अगलगी में लगभग दो सौ मन धान व बिचाली जलकर राख हो गया. उन्होंने अज्ञात बदमाशों द्वारा धान के पुंज में आग लगाने की आशंका जतायी है. पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गयी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन