ePaper

सीएसपी संचालक के साथ मारपीट व छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 15 Dec 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
सीएसपी संचालक के साथ मारपीट व छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज

थानाक्षेत्र के सर्किल एक स्थित बूढ़ीखार गांव में दो दिनों पूर्व सीएसपी संचालक के साथ हुई मारपीट की घटना में इलाज के बाद संचालक ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

झाझा. थानाक्षेत्र के सर्किल एक स्थित बूढ़ीखार गांव में दो दिनों पूर्व सीएसपी संचालक के साथ हुई मारपीट की घटना में इलाज के बाद संचालक ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बूढ़ीखार निवासी संचालक कुंदन कुमार ने बताया कि बीते शनिवार की शाम को सीएसपी केंद्र बंद करके गांव के विवेक मंडल के साथ बाइक से घर जा रहा था. तभी काली मंदिर के समीप पहले से घात लगाये 6 लोग लोहे के रॉड, भुजाली, पिस्टल, कट्टा लेकर रोड को अवरुद्ध करके खड़ा था. उक्त लोगों ने मेरी बाइक रुकवायी और निरंजन ने जान मारने की नीयत से मेरे कनपटी पर पिस्टल सटा दिया. इतने में रोहित साव ने विवेक को कट्टा सटा दिया. निरंजन ने कहा सीएसपी से कितना रुपये लेकर जा रहे हो. कहते हुए रुपये मांगने लगा. जिसका विरोध किया. शिवशंकर कुमार उर्फ तूफान, उसका भाई उमाशंकर उर्फ कोयलों ने बाइक से उतार लिया. वे लोग मुझ पर रॉड से वार कर दिया. निरंजन पिस्टल के बट से मारा. विवेक ने बचाने की कोशिश की. राजीव व एक अन्य ने रॉड और हॉकी से मारपीट करने लगा. इसके बाद निरंजन ने 20 हजार रुपये, सोने की अगूंठी व चेन ले लिया. हो-हल्ला करने पर जब ग्रामीण जुटने लगे तो निरंजन और रोहित ने हवाई फायरिंग कर लोगों में भय फैला दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन