ePaper

बिजली चोरी के मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी, 85 हजार से अधिक लगाया जुर्माना

Updated at : 17 Jun 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी के मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी, 85 हजार से अधिक लगाया जुर्माना

जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गरही थाना क्षेत्र के बोझायत गांव में अवैध रूप से बिजली उपयोग करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

खैरा. जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गरही थाना क्षेत्र के बोझायत गांव में अवैध रूप से बिजली उपयोग करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता रवि रंजन कुमार ने गरही थाना में आवेदन देकर पांच लोगों को नामजद किया है. जिन पर कुल 85 हजार 487 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. कनीय अभियंता ने बताया कि गांव निवासी ललिता देवी पति रामखेलावन रजक पर 22 हजार 773 रुपए, सरिता देवी पति भोला रजक पर 27 हजार 999 रुपए, निर्मला देवी पति किशोर यादव पर 7 हजार 259 रुपए, मो. यूनुस पिता स्व. जुमायत मियां पर 5 हजार 234 रुपए और कुंजल यादव पिता स्व. टिका यादव पर 27 हजार 222 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. उन्होंने बताया कि बिजली विभाग को क्षेत्र में बिजली की क्षति की लगातार शिकायत मिल रही थी. इसके बाद विभाग की ओर से छापेमारी अभियान चलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन