Jamui. एम्बुलेंस में तेल खत्म, मरीज की मौत मामले में चालक और एजेंसी पर करें प्राथमिकी दर्ज : डीएम

Published by :MANISH KUMAR
Published at :26 Apr 2026 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
Jamui. एम्बुलेंस में तेल खत्म, मरीज की मौत मामले में चालक और एजेंसी पर करें प्राथमिकी दर्ज : डीएम

एम्बुलेंस में तेल खत्म, मरीज की मौत मामले में चालक और एजेंसी पर करें प्राथमिकी दर्ज : डीएम

विज्ञापन

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट- एंबुलेंस में तेल खत्म और मरीज की मौत मामले को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखायी है. शनिवार को जिलाधिकारी नवीन द्वारा दोषी एंबुलेंस के चालक और एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज करने सख्त कार्रवाई का निर्देश सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार को दिया. जिलाधिकारी नवीन द्वारा दिया गया है. बताते चलें कि गुरुवार को जमुई सदर अस्पताल एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान एम्बुलेंस में तेल खत्म होने के कारण मरीज धीरज रविदास की जान चली गई थी. मामला झाझा प्रखंड के बाबुबाँक गांव का है. इस मामले को लेकर शुक्रवार आवेदक अजीत दास ने एम्बुलेंस चालक और एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी. साथ आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी को भी दी गई थी. बताते चलें कि गुरुवार को सदर अस्पताल जमुई से गंभीर हालत में धीरज रविदास को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया था. एम्बुलेंस संख्या BR01PP-6631 से मरीज को पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही वाहन में तेल खत्म हो गया. आरोप है कि चालक ने लगभग ढाई घंटे तक एम्बुलेंस को बीच सड़क पर खड़ा रखा. परिजनों का कहना है कि इस दौरान चालक द्वारा दो हजार रुपये की मांग की गई थी. समय पर इलाज नहीं मिलने और देरी के कारण मरीज धीरज रविदास की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोशित होकर झाझा पीएचसी में हंगामा भी किया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है. संबंधित आवेदन और प्रेस कतरन के आधार पर निर्देश जारी किया गया है कि एम्बुलेंस चालक एवं एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज की जाए और कार्रवाई की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए. डीएम ने स्पष्ट किया है कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन