Jamui. गोबर उठा रही महिला को पिकअप ने रौंदा हुई मौत दो जख्मी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गोबर उठा रही महिला को पिकअप ने रौंदा हुई मौत दो जख्मी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
लक्ष्मीपुर जमुई से राहुल सिंह की रिपोर्ट- प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के काला गांव के समीप कोहबरवा झाझा धमना मुख्य मार्ग में रविवार अहले सुबह एक तेज रफ्तार से जा रहे मालवाहक पिकअप गाड़ी ने सड़क किनारे गोबर उठा रही महिला को रौंदते हुए फरार हो गया. जिसे दादपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ा गया. इस घटना में महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. घर से दौड़ी दो महिला को भी रौंदा जो गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जिसे इलाज के लिए जमुई ले जाया गया. सभी महिला काला गांव की ही रहने वाली हैं. घटना के बाद मृतक महिला के घर में कोहराम मच गया. मृतक महिला गुलाबी यादव की पत्नी कुली देवी बताया गया. वही जख्मी महिला में एक वरुण यादव की पत्नी सरिता देवी तथा दूसरी महिला बासिश यादव की पत्नी शांति देवी बताया गया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को शव रखकर जाम कर दिया. वही घटना की जानकारी मिलते ही मोहनपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी लेते हुए सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे. लोग तत्काल मुआवजा की मांग कर रहे थे. तत्काल मुआवजा को लेकर स्थानीय पुलिस ने सीओ से संपर्क कर घटना स्थल पर आने को कहा गया. सूचना मिलते ही सीओ के प्रभार में रहे राजस्व अधिकारी चाहत कुमारी घटना स्थल पर पहुंच जाम कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि आज रविवार है कल पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ की जो राशि होगी दिया जाएगा. साथ ही आपदा प्रबंधन की भी राशि सरकारी सभी प्रक्रिया पूरी होने पर दिया जाएगा. आश्वासन मिलते ही लोगों ने जाम को हटा लिया. वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




