आपसी विवाद में मारपीट, पांच घायल

Updated:
विज्ञापन
आपसी विवाद में मारपीट, पांच घायल

थाना क्षेत्र के घोरीकबा गांव में सोमवार सुबह आपसी विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के घोरीकबा गांव में सोमवार सुबह आपसी विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया. घायलों में अजमेरी खातून, इशरत प्रवीण, नुसरत प्रवीण, कहकशा प्रवीण, मो आदिल, निखत प्रवीण, मो रसूल है. घटना को लेकर मो रसूल ने बताया कि कुछ विवाद को लेकर पड़ोसी से झंझट हुई. उसके बाद एक मत होकर किताबुल समेत दर्जनभर लोग मेरे घर के अंदर घुसकर मारपीट करने लगे. चिकित्सक ने सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन