भूमि विवाद में मारपीट, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, दो घायल

जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद की रंजिश में चचेरे भाई ने दो बहनों को पीट कर घायल कर दिया.

विज्ञापन

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद की रंजिश में चचेरे भाई ने दो बहनों को पीट कर घायल कर दिया. परिजनों ने घायल दोनों बहनों को सदर अस्पताल लाया. घायल रामपुर गांव निवासी गीत माला देवी व उनकी बहन सुषमा देवी ने बताया कि हम लोग अपने पिताजी के घर में रह रहे हैं. मेरे पिताजी की जमीन और खेत के हड़पने की नीयत से मेरा चचेरा भाई बिरजू यादव कृष्ण देव यादव अक्सर गाली-गलौज करते हैं. शुक्रवार को जब हम लोग अपने घर में थे, तभी कृष्ण देव यादव बिरजू यादव रूबी देवी ललिता देवी आयी और गाली-गलौज करते हुए घर से भगाने लगा. विरोध करने पर उन लोगों ने लाठी-डंडा से मारपीट की. घायल दोनों बहनों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन