ePaper

पति-पत्नी होंगे जागरूक, तो खुशहाल होगा परिवार - सीएस

Updated at : 11 Jul 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
पति-पत्नी होंगे जागरूक, तो खुशहाल होगा परिवार - सीएस

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर ने किया.

विज्ञापन

जमुई . विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर ने किया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ किशोर ने कहा कि परिवार नियोजन न केवल जनसंख्या नियंत्रण का साधन है, बल्कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण और पूरे परिवार की समृद्धि में अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी केवल महिलाओं की नहीं है, बल्कि इसमें पुरुषों को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. जब पति-पत्नी दोनों इस विषय में जागरूक और सहयोगी होंगे तभी एक स्वस्थ और खुशहाल परिवार का निर्माण संभव होगा. उन्होंने बताया कि जिले भर में व्यापक सेवाओं की योजना तैयार की गयी है. परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिले के 10 प्रखंडों एवं जिला अस्पताल में कुल 820 महिला बंध्याकरण और 60 पुरुष नसबंदी के लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके अतिरिक्त पीपीआईयूसीडी, आईयूसीडी, अंतरा एवं अन्य गर्भनिरोधक साधनों के लिए निर्धारित लक्ष्य तय किए गये है. मौके पर जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से आए लाभार्थियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया. इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार, सामुदायिक उत्प्रेरक रविराज रंजन, अस्पताल प्रबंधक रमेश पांडेय, जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन डॉ ताबिश हेयात, सहयोगी संस्था पिरामल स्वास्थ्य से संजीव कुमार, रौशन कुमार, सुनील कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन