पाकिस्तान के हमले का सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर जतायी खुशी

Updated:
विज्ञापन
पाकिस्तान के हमले का सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर जतायी खुशी

गुरुवार की देर संध्या पाकिस्तान की ओर से भारत के कुछ शहरों पर हमले को भारतीय सेना की ओर से नाकाम करने व पाकिस्तान को तबाह करने की झाझावासियों ने हर्ष जताया.

विज्ञापन

झाझा. गुरुवार की देर संध्या पाकिस्तान की ओर से भारत के कुछ शहरों पर हमले को भारतीय सेना की ओर से नाकाम करने व पाकिस्तान को तबाह करने की झाझावासियों ने हर्ष जताया और सैनिकों की हौसला अफजाई की है. इस दौरान बोसबागान में हिंदू स्वाभिमान नेता विनोद यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने हाथ में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय के नारे लगाये व सैनिकों का हौंसला बढ़ाया. विनोद यादव ने कहा कि पाकिस्तान लगातार गीदड़ भभकी दे रहा है, जो कभी सफल नहीं होगा. उन्होंने भारतीय सेना को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए देश की रक्षा करने वाला सैनिक बताया है. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को तबाह करने से वह बौखला गया है. हमारी सेना दुश्मन को करारा जवाब देगी. मौके पर रतन बरनवाल, दरोगी यादव, सरयू यादव, अरुण यादव, भीमदेव यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन