ePaper

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के ठोकर से बुजुर्ग घायल

Updated at : 06 Nov 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के ठोकर से बुजुर्ग घायल

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के ठोकर से बुजुर्ग घायल

विज्ञापन

खैरा. थाना क्षेत्र के चंद्रशैली गांव स्थित बुनबुनी नदी के समीप एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की ठोकर से एक बुजुर्ग घायल हो गया. बुजुर्ग की पहचान चौकीटांड़ निवासी मो. हाजी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर बुजुर्ग को ठोकर मारकर भाग गया. घटना के बाद जब कुछ लोग वहां जांच-पड़ताल करने पहुंचे तब तो उनके बीच आपसी कहा सुनी की भी बात सामने आ रही है. इसे लेकर दोनों पक्षों ने थाना में अलग-अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. घटना को लेकर एक पक्ष के मो.कमरुद्दीन ने आवेदन दिया है तथा दूसरे पक्ष के लोगों पर गाली-गलौज करने, जाती सूचक भाषा का इस्तेमाल करने सहित अन्य आरोप लगाए हैं. तो वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद आजाद अंसारी ने भी फोन पर धमकी देने व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. पुलिस दोनों आवेदन के आलोक में छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन