ePaper

औद्योगिक विकास के बिना समग्र प्रगति संभव नहीं : डीएम

Updated at : 22 Dec 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
औद्योगिक विकास के बिना समग्र प्रगति संभव नहीं : डीएम

जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत पेटरपहाड़ी पंचायत के भलूआ गांव में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट का सोमवार को जिला प्रशासन ने निरीक्षण किया.

विज्ञापन

चकाई . जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत पेटरपहाड़ी पंचायत के भलूआ गांव में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट का सोमवार को जिला प्रशासन ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम श्री नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे. अधिकारियों ने प्लांट परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की. इस दौरान जिलाधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चकाई में बिहार का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जो राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की स्पष्ट नीति है कि राज्य में उद्योग-धंधों को बढ़ावा दिया जाये, क्योंकि औद्योगिक विकास के बिना समग्र विकास संभव नहीं है. उद्योगों की स्थापना के लिए आवश्यक पूंजी, आधारभूत संरचना एवं प्रशासनिक सहयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

सड़क निर्माण कार्य पूरा, बिजली की सुविधा भी उपलब्ध

जिलाधिकारी ने बताया कि प्लांट तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है तथा बिजली की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा या संसाधनों की कमी न हो. यदि भविष्य में किसी अतिरिक्त सुविधा की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इथेनॉल प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और उम्मीद है कि अगले वर्ष तक यह पूरी तरह चालू हो जाएगा. इसके शुरू होने से चकाई प्रखंड सहित पूरे जमुई जिले में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और निर्माण कार्य में लगे कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. जिला प्रशासन के इस दौरे से कंपनी प्रबंधन में भी उत्साह देखा गया. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय से यह महत्वाकांक्षी परियोजना समय पर पूरी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन