ePaper

जिलाधिकारी ने की मां नेतुला मंदिर में पूजा

Updated at : 07 Jun 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने की मां नेतुला मंदिर में पूजा

जिले में सुख-समृद्धि की हुई कामना

विज्ञापन

सिकंदरा. नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री नवीन ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के कुमार गांव स्थित मां नेतुला मंदिर का दौरा किया. इस अवसर पर उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां नेतुला की विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. मंदिर पहुंचने पर मां नेतुला मंदिर न्यास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष हरदेव सिंह ने जिलाधिकारी को मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मां नेतुला स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं और यहां प्रति वर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. वहीं नवरात्रि के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में 9 दिनों तक उपवास रख कर माता के दरबार में कष्टी देते हैं. इस दौरान मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का स्वागत कर उनको सरकार द्वारा मंदिर परिसर में किये गये विकास कार्यों से अवगत कराया. जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण व विकास प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में हरसंभव प्रयास कियेजाएंगे. इस दौरान बीडीओ अमित कुमार, कुमार पंचायत के मुखिया शंभु सिंह, जदयू नेता अनुज कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन