गायत्री ज्ञान मंदिर के व्यवस्थापक चुने गये ज्ञान प्रकाश

Updated:
विज्ञापन
गायत्री ज्ञान मंदिर के व्यवस्थापक चुने गये ज्ञान प्रकाश

रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के बीच जिलास्तरीय चुनाव व संगोष्ठी रविवार को हुई.

विज्ञापन

झाझा . रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के बीच जिलास्तरीय चुनाव व संगोष्ठी रविवार को हुई. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर से मंदिर संचालन पर सहमति जतायी. इस दौरान ज्ञान प्रकाश को जिलास्तरीय व्यवस्थापक के पद पर मनोनीत किया. इसके अलावा उप जिला व्यवस्थापक लाली कुमार बरनवाल, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समिति में जिला व्यवस्थापक भारत साह, उप जिला व्यवस्थापक लखन प्रसाद बरनवाल, आदर्श युवा प्रकोष्ठ की व्यवस्थापक आशीष कुमार, उप व्यवस्थापक नीतीश कुमार, महिला मंडल गृह महायज्ञ के लिए रश्मि देवी, नूतन रानी को मनोनीत किया गया. जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुधीर कुमार बरनवाल, अजय कुमार बरनवाल, ब्रेंची कुमार बरनवाल, रवि कुमार साह व अन्य कई लोगों को रखा गया है. उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर से गायत्री ज्ञान मंदिर के संचालन पर सहमति जताते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन