तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर की गयी चर्चा

Updated:
विज्ञापन
तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर की गयी चर्चा

चकाई प्रखंड के रामचंद्रडीह गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में रविवार को महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड के रामचंद्रडीह गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में रविवार को महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. मंदिर समिति और ग्रामीणों की इस संयुक्त बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण राय ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. अध्यक्ष सत्यनारायण राय ने बताया कि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ 13 फरवरी को होगा और यह 15 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान प्रतिदिन संध्या में विद्वान कथावाचकों द्वारा प्रवचन का आयोजन होगा. जबकि रात्रि में क्षेत्रीय भजन गायक राकेश रसिया और उनकी टीम भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देगी. इस अवसर पर जयनंदन प्रसाद, अमरजीत राय, चंद्रधर मिश्रा, भोला राय, जानकी पंडित, विक्रमादित्य पांडेय, सुनील सिन्हा, राकेश सिन्हा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन