ePaper

संगठन की मजबूती पर की चर्चा

Updated at : 14 Jun 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन  की मजबूती पर की चर्चा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया चकाई का दौरा

विज्ञापन

चकाई. राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत बूथ सशक्तीकरण पर जोर दिया जा रहा है. इसी के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी, जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह चकाई से विधानसभा संयोजक अरविंद कुमार, रंजीत सिंह एक दिवसीय दौरे पर चकाई मंडल के बूथ संख्या 198 पर पहुंचे. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी में सुधार हेतु विस्तार से जानकारी दी. मौके पर मेरा नाम बूथ, सबसे मजबूत का नारा दिया गया. इसके साथ ही भाजपा जिला मंत्री शालिग्राम पांडेय के आवास पर नेताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गयी. वहीं जिलामंत्री शालिग्राम पांडेय द्वारा तीनों नेताओं दुर्गा केशरी, बृजनंदन सिंह एवं अरविंद कुमार को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया. मौके पर जिला प्रवक्ता धर्मवीर आनंद, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष संजोग केशरी, सुमन केशरी, लीलो साह, पवन वर्णवाल, पवन केशरी, संजय मोदी, अमरनाथ तिवारी, सभी ने मिलकर नये जिलाध्यक्ष का स्वागत किया.

बूथ सशक्तीकरण को लेकर चलाया जा रहा अभियान

सोनो. भाजपा कार्यकर्ता बूथ सशक्तीकरण के लिए प्रखंड क्षेत्र में अभियान चला रहे हैं. पार्टी के पूर्व सोनो मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के सानिध्य में सोनो प्रखंड के तीनों मंडल सोनो, बटिया व महेश्वरी के विभिन्न पंचायतों में इसके लिए कार्य जारी है. बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत विभिन्न गांवों में बूथ कमेटी बनायी जा रही है. इस कार्य में सोनो मंडल अध्यक्ष अजय मंडल, बटिया मंडल अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा व महेश्वरी मंडल अध्यक्ष दशरथ यादव के अलावे सोनो मंडल महामंत्री मनजीत कुमार सिंह, बटिया मंडल महामंत्री सुरेंद्र यादव, जमुना ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन