ePaper

कल से प्रखंडों में लगेगा दिव्यांगता जांच शिविर

Updated at : 03 May 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
कल से प्रखंडों में लगेगा दिव्यांगता जांच शिविर

सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर ने दी जानकारी

विज्ञापन

जमुई.

आगामी 5 से 15 मई तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में दिव्यांगता जांच शिविर लगाया जायेगा. सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर ने बताया कि सरकार के अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग पटना के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाना है. इसके साथ ही जांच के उपरांत दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी निर्गत किया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रखंडों में आयोजित दिव्यांगता जांच शिविर में दिव्यांगों को पहुंचाने के लिए प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संयुक्त रूप से नोडल पदाधिकारी होंगे. उनके द्वारा कार्यक्रम के सफल निष्पादन के लिए पैरालीगल वालंटियर आंगनबाड़ी सेविका, आशा वर्कर सभी जन प्रतिनिधि आदि की सहायता ली जायेगी. सिविल सर्जन डॉ किशोर ने बताया कि आगामी 5 मई को जमुई एवं खैरा स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में दिव्यांगता जांच शिविर लगाया जायेगा. सिकंदरा तथा ई-अलीगंज में 7 को, बरहट व लक्ष्मीपुर में 8 को, गिद्धौर में 9 को, झाझा में 10 को, सोनो में 13 को, चकाई में 14 को तथा जिला न्यायालय परिसर में 15 मई को जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर के सफल संचालन को लेकर सिविल सर्जन ने संबंधित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को आदेश निर्गत किया है. उक्त सभी शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ थनिश कुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ साजिद हुसैन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषी आनंत की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

10 को झाझा प्रखंड कार्यालय परिसर में लगेगा कैंप

झाझा. आगामी 10 मई प्रखंड कार्यालय परिसर में दिव्यांगता पहचान शिविर लगेगा. इसमें पहचान कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा. रेफरल अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अपर सचिव के आदेशानुसार असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से पत्र निर्गत किया गया. इसमें 10 मई को प्रखंड कार्यालय में दिव्यांगता पहचान शिविर लगाया जाएगा. उक्त शिविर में मेडिकल बोर्ड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ थनीष कुमार, डॉ साजिद हुसैन, डॉ मनीषी आनंत होंगे. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संयुक्त रूप से नोडल पदाधिकारी होंगे. इसमें पारा लीगल वालंटीयर, आंगनबाड़ी सेविका, आशा, जनप्रतिनिधियों आदि की सहायता ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन