भादो पूर्णिमा में मां ब्रह्मदेवी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, मेला का उठाया लुत्फ

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :07 Sep 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
भादो पूर्णिमा में मां ब्रह्मदेवी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, मेला का उठाया लुत्फ

प्रखंड मुख्यालय सोनो के पश्चिम क्षेत्र स्थित बरनार नदी के दूसरे किनारे पर स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध मां ब्रह्मदेवी मंदिर में भादो पूर्णिमा पर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता की पूजा के लिए पहुंचे.

विज्ञापन

सोनो. प्रखंड मुख्यालय सोनो के पश्चिम क्षेत्र स्थित बरनार नदी के दूसरे किनारे पर स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध मां ब्रह्मदेवी मंदिर में भादो पूर्णिमा पर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता की पूजा के लिए पहुंचे. सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर आने लगी. पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु बरनार नदी में स्नान कर जल, दूध, फूलहरा और प्रसाद अर्पण कर मां की पूजा-अर्चना किए. पूजा के बाद श्रद्धालु मंदिर क्षेत्र में लगने वाले एक दिवसीय मेला का भी लुत्फ उठाया. बताते चलें कि मां ब्रह्मदेवी के प्रति क्षेत्र के लोगों में अटूट आस्था है. माना जाता है कि सच्चे मन से मां से मांगी गयी मुरादें, निश्चित रूप से पूरा होती है. मन्नत पूर्ण होने पर मां ब्रह्मदेवी के दरबार में मुंडन संस्कार के लिए श्रद्धालु आते है. यहां माता के पिंडी स्वरूप की पूजा होती है. यूं तो यहां हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है, लेकिन भाद्र पूर्णिमा और माघ पूर्णिमा पर यहां विशेष पूजा होती है और एक दिवसीय मेला का भी आयोजन होता है. रविवार को दिन भर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. लोगों ने पूजा के बाद मेला में विभिन्न व्यंजन और मिठाई का आनंद लिया. बच्चों ने खिलौने और आइस्क्रीम का लुत्फ उठाया. वहीं महिलाएं शृंगार सामग्री की खरीदारी करती दिखी.

भक्तों ने मंदिर तक शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की

बीबी माय के नाम से प्रसिद्ध मां ब्रह्मदेवी मंदिर तक पहुंचने के लिए कोई सड़क नहीं है. इससे भक्तों को बड़ी परेशानी होती है. प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र से और प्रखंड मुख्यालय सोनो से मंदिर जाने के क्रम में खेतों की पगडंडी पर चलते हुए बरनार नदी को पैदल पार करना होता है. वहीं अगर सोनो चुरहेत के बीच बने काजवे पुल होकर जाएं तो चुरहेत के बाद मंदिर तक जाने के लिए भी सड़क नहीं है. यहां भी नदी का किनारा और खेतों के मेढ़ का ही सहारा है. हर दिन मुंडन, पूजा व अन्य आध्यात्मिक कार्य हेतु भक्त यहां बड़ी संख्या में आते हैं, लेकिन सड़क के अभाव में परेशानी होती है. श्रद्धालुओं ने यहां तक के लिए पहुंच पथ की मांग की है. हाल के दिनों में यह संभावना भी जताई जा रही है कि चुरहेत घाट से मंदिर तक नदी के किनारे पर होते हुए सड़क निर्माण कराया जाएगा जिससे चार पहिया वाहन तक आसानी से मंदिर परिसर तक आ सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन