श्री श्याम फागुन मेलो में झूमे श्रद्धालु

श्री श्याम फागुन मेलो महोत्सव के तहत सोमवार को झाझा में भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गयी.
झाझा. श्री श्याम फागण मेलो महोत्सव के तहत सोमवार को झाझा में भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई. श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा निकाली गई झांकी में सैंकड़ों लोगों ने शामिल होकर जय श्री श्याम पर जयकारा लगाया और अपने-अपने हाथों में रंग-बिरंगे निशान लेकर अग्रवाल धर्मशाला से निकलकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए बाबा श्याम को अर्पित किया. इस दौरान भोले शंकर, महाकाली समेत अनेक रूप धारण कर ढोल, नगाड़े, गाजे, बाजे के साथ घूमते नजर आये. आयोजन समिति अध्यक्ष संजय बंका, मंत्री अनिल सुल्तानियां, संयोजक आयुश, उप संयोजक पियूष सुल्तानियां समेत कई लोगों ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत सोमवार को निशान शोभायात्रा निकाली गई. उन्होंने बताया कि देर शाम में रासलीला एवं नृत्य नाटिका का भी कार्यक्रम है. जो हरियाणा, वृंदावन व कोलकाता के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सोनभद्र के संजीव शर्मा, कोलकाता के लता सिंह राजपूत, पारस बरिया, सनी अरोरा विशेष आमंत्रित कलाकार हैं. जो श्याम बाबा से संबंधित भजन, गीत एवं रासलीला की प्रस्तुति देंगे. श्याम मंडली सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गुरुवर श्री ओमकारमल जी शर्मा के आशीर्वाद से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस दौरान अलौकिक श्रृंगार ,56 भोग, भजनों की रसगंगा, भव्य दरबार, महाप्रसाद के अलावा निशान यात्रा भी होती है. जिसके तहत यह कार्यक्रम चल रहा है. मौके पर सीताराम पोद्दार, प्रभास बांका, सौरभ गोयल, प्रतीक शर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




