ePaper

महिलाओं ने दादपुर हॉल्ट पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग रखी

Updated at : 04 May 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने दादपुर हॉल्ट पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग रखी

जिले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम ने आधी आबादी को उनकी जरूरतों और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम किया है. रविवार को कार्यक्रम के 17 वें दिन भी महिलाओं की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली.

विज्ञापन

जमुई. जिले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम ने आधी आबादी को उनकी जरूरतों और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम किया है. रविवार को कार्यक्रम के 17 वें दिन भी महिलाओं की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली. जानकारी देते हुए डीपीआरओ भानु प्रकाश ने कहा कि जीविका द्वारा संचालित इस संवाद में जिले के 22 प्रखंडों के ग्राम संगठनों में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सुबह और शाम की दो पालियों में पांच हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान महिलाओं ने अपनी आकांक्षाओं और समस्याओं को खुलकर साझा किया. झाझा प्रखंड के केशोपुर पंचायत में प्रगति ग्राम संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बीपीएम सुजीत कुमार ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया. गांव की महिलाओं ने सामूहिक रूप से दादपुर हॉल्ट पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की. लक्ष्मीपुर प्रखंड के गुड़िया गांव में आयोजित संवाद में महिलाओं ने सड़क मरम्मती, सिंचाई सुविधा, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र और हाई स्कूल की मांग रखी. बीपीएम मुकेश कुमार ने महिलाओं की बातों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें संबंधित विभाग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. इसके अलावा जिले भर की महिलाओं ने सोलर लाइट, पुस्तकालय, वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी, रोजगार, कुटीर उद्योग, सस्ती सेनेटरी नेपकिन जैसी सुविधाओं की मांग भी रखी. कार्यक्रम में ऑडियो-वीडियो माध्यमों से जीविका, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पोशाक योजना, अक्षर आंचल, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, महिला उद्यमी योजना, नशामुक्ति अभियान समेत कई योजनाओं की जानकारी दी गई. इससे महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर अधिक सजग हुई हैं और खुलकर संवाद कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन