समाज से जातिवाद मिटाने की अलख जगा रहे दीपक

राजस्थान के युवा सनातनी दीपक वर्मा ने 25 मार्च 2023 से एक अनूठी व ऐतिहासिक पदयात्रा पर हैं. इस यात्रा का उनका उद्देश्य जातिवाद को समाप्त कर हिंदू समाज को एकजुट करना, गुरुकुल शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित करना व सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है.
बरहट. राजस्थान के युवा सनातनी दीपक वर्मा ने 25 मार्च 2023 से एक अनूठी व ऐतिहासिक पदयात्रा पर हैं. इस यात्रा का उनका उद्देश्य जातिवाद को समाप्त कर हिंदू समाज को एकजुट करना, गुरुकुल शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित करना व सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है. अब तक दीपक ने 12,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पूरी कर चुके हैं और आगे का सफर जारी है. जमुई के मलयपुर पहुंचे दीपक ने बताया कि वर्तमान में वे बिहार और झारखंड के सभी प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने के बाद जमुई होते हुए असम के कामाख्या मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं. इसके बाद वे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना,महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य राज्यों से होते हुए पूरे भारतवर्ष के मंदिरों में दर्शन करेंगे. इस यात्रा के दौरान वे जगह-जगह जातिवाद के खिलाफ जागरूकता फैला रहे हैं और सनातन संस्कृति के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं. दीपक वर्मा बताते हैं इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जातिवाद मुक्त समाज बनाना है. उन्होंने बताया कि गुरुकुल शिक्षा की पुनर्स्थापना हो ताकि प्राचीन वैदिक शिक्षा पद्धति से नयी पीढ़ी अवगत हो सके. इसके साथ ही सनातन संस्कृति का प्रचार हो, जिससे हिंदू देवी-देवताओं के सम्मान की रक्षा हो सके. उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक यात्रा को समाज के हर वर्ग से समर्थन मिल रहा है. जहां-जहां वे पहुंच रहे हैं, वहां के लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं. इस यात्रा के माध्यम से वे सनातन धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में एकता, समानता और सद्भाव का संदेश भी फैला रहे हैं. दीपक ने कहा कि सनातन धर्म सबको जोड़ने की सीख देता है, जबकि जातिवाद हमें बांटता है. हमें एक होकर अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा करनी होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










