ePaper

हेड फोन लगाकर पटरी क्रॉस कर रहा था, ट्रेन से कटकर मौत

Updated at : 17 Jun 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
हेड फोन लगाकर पटरी क्रॉस कर रहा था, ट्रेन से कटकर मौत

झाझा- गिद्धौर मुख्य रेलखंड के केशोपुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

विज्ञापन

झाझा. झाझा- गिद्धौर मुख्य रेलखंड के केशोपुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक ट्रक चालक था. केशोपुर हाई स्कूल के समीप वाहन खड़ी कर कान में हेडफोन लगाकर शौच के लिए रेलवे लाइन क्रॉस कर जा रहे थे तभी डाउन दिशा से आ रही ट्रेन के चपेट में आ गये और अप रेलवे लाइन के किनारे जा गिरा. स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल लाया. अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक डॉ सदाब अहमद ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान राजस्थान के भरतपुर अंतर्गत अकाटा निवासी मो नदीम के रूप में हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन