ePaper

लक्ष्मीपुर में दामोदर रावत को 4979 मतों की मिली बढ़त

Updated at : 15 Nov 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर में दामोदर रावत को 4979 मतों की मिली बढ़त

मतगणना समाप्ति के बाद झाझा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर प्रखंड से दामोदर रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जयप्रकाश नारायण यादव से कुल 4979 मतों से बढ़त बनायी.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. मतगणना समाप्ति के बाद झाझा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर प्रखंड से दामोदर रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जयप्रकाश नारायण यादव से कुल 4979 मतों से बढ़त बनायी. प्राप्त सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जदयू प्रत्याशी दामोदर रावत को कुल 30 हजार 416 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव को 25 हजार 437 मत मिले. तीसरे नंबर पर जनसुराज प्रत्याशी नीलेंदु दत्त मिश्र रहे, उन्हें 1454 मत मिले. उसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी मो इरफान को 1175 मत, अमरजीत कुमार सिंह को 843 मत, रविंद्र यादव को 823 मत, शिवराज यादव को 590 मत, नेमो देवी को 487 मत तथा केदार कुमार मंडल को 275 मत प्राप्त हुआ. वहीं नोटा में 1255 मत पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन