अवैध विद्युत का उपयोग करने पर प्राथिमिकी दर्ज
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 27 Apr 2026 9:41 PM
बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बोड़वा के कनीय अभियंता नरेंद्र प्रसाद की अगुवाई में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई.
झाझा. बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बोड़वा के कनीय अभियंता नरेंद्र प्रसाद की अगुवाई में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई. अवैध विद्युत का उपयोग करने पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जेई ने बताया कि नौवाकुरा गांव में प्रमोद यादव, भिखारी यादव, सुनीता देवी, डीमाडीह गांव में किशनदेव यादव, योगेंद्र तुरी अपने-अपने प्रतिष्ठान में अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहा था. इस कारण विभाग को 25 हजार 9 सौ 40 रुपए का नुकसान हुआ है. उक्त सभी लोगों पर विभाग का पूर्व से 1 लाख 09 हजार 9 सौ 58 रुपए का बकाया है. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने छानबीन की बात बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










