लापता छात्रा का अबतक सुराग नहीं, परिवार परेशान

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :27 Apr 2026 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
लापता छात्रा का अबतक सुराग नहीं, परिवार परेशान

प्रखंड क्षेत्र के चकाई बाजार की एक 18 वर्षीय छात्रा पिछले 11 दिनों से लापता है.

विज्ञापन

चकाई. प्रखंड क्षेत्र के चकाई बाजार की एक 18 वर्षीय छात्रा पिछले 11 दिनों से लापता है. घटना के बाद से परिवार के लोग काफी परेशान हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. मामले को लेकर चकाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. लापता छात्रा के पिता राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरी पुत्री स्नेहा कुमारी बीते 16 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह परीक्षा का फॉर्म भरने जा रही है. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी. शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. परिवार का कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चलना चिंता का विषय है. परिजन लगातार उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं. इधर, चकाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ के साथ-साथ संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन