विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य का किया गया परीक्षण

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :27 Apr 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य का किया गया परीक्षण

प्रखंड क्षेत्र के नवीन प्राथमिक विद्यालय निचली सेवा मुसहरी में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा सोमवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के नवीन प्राथमिक विद्यालय निचली सेवा मुसहरी में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा सोमवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा आयोजित शिविर में कुल 85 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया. शिविर में डॉ परमानंद कुमार राजक के नेतृत्व में फार्मासिस्ट श्रवण कुमार, एनएम अनीता कुमारी ने बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की, जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित बच्चों को मौके पर ही दवा उपलब्ध करा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सुझाव दिए गए. वहीं शिविर में विशेष रूप से बच्चे को बदलते मौसमी बदलाव के कारण सचेत रहने की चिकित्सक द्वारा सलाह दी गयी. इस दौरान विद्यालय प्रधानाध्यापक अमरेश सिंह ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से बच्चों में समय रहते बीमारियों की पहचान और इलाज संभव हो पाता है. आरबीएसके की टीम ने बच्चों एवं शिक्षकों को साफ सफाई, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया. मौके पर प्रतिभा कुमारी के अलावे कई शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं इस स्वास्थ्य शिविर के मौके पर मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन