बारिश से गेहूं की फसलों को पहुंचा नुकसान

Updated at : 08 Apr 2026 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश से गेहूं की फसलों को पहुंचा नुकसान

अचानक अचानक तेज हवा के साथ बुधवार की दोपहर आये बे मौसम आंधी पानी ने आम जन जीवन को प्रभावित कर दिया.

विज्ञापन

गिद्धौर. अचानक अचानक तेज हवा के साथ बुधवार की दोपहर आये बे मौसम आंधी पानी ने आम जन जीवन को प्रभावित कर दिया. बताते चलें कि अचानक आये आंधी के साथ प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर, पूर्वी गुगुलडीह, कुंधुर, गंगरा, पतसंडा, मौरा, सेवा, कोल्हुआ आदि पंचायतों में किसानों के खेत में पड़े गेहूं, सरसों, मक्का, चना आदि फसलों को क्षति पहुंचने की संभावना कृषकों ने जतायी है, खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह जमीन पर बिछ गयी हैं, वहीं दूसरी ओर खेत मे मलने के लिए रखा गेंहू का फसल अचानक आए पानी में भींग कर बर्बाद हो रहा है. क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगी गेहूं की फसलों को सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है. इधर क्षेत्र के रतनपुर पंचायत के भौराटांड़ के किसान प्रताप मंडल, दरोगी पासवान, बेनी यादव, संतोष पासवान, अर्जुन यादव, रोहित यादव, सुरेश मांझी, अनिल मंडल, बासुकी मंडल, आनंदी पासवान, मनोज विश्वकर्मा, मनोज शर्मा आदि किसानों ने बताया कि अचानक तेज हवा के साथ बारिश में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है, इस बार फसल काफी अच्छी थी, अभी गेहूं के फसल को काट कर खेत मे मलाई के कारण रखा था, इसी बीच अचानक यह आंधी पानी हम किसानों के लिए आफत बन गयी. किसानों ने कहा कि गेहूं की फसल जमीन पर बिछ जाने के कारण अब पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. वहीं गेहूं की मशीन से कटनी करने में भी अब समस्या होगी, लिहाजा गेहूं कटनी में मजदूरी के तौर पर अब अधिक खर्च करना पड़ेगा. वहीं दूसरी तरफ मक्का, मसूर, सरसों चना, फसल को भी नुकसान पहुंचने की बात क्षेत्र के कृषक कह रहें हैं, कई किसानों ने बताया कि इस साल सरसों की पछात खेती की गई थी, सैकड़ों हेक्टेयर खेतों में लगी सरसों की कटी फसल अभी खेत में ही पड़ी थी, सरसों के बोझ भींग जाने से फसल की बर्बादी हुई है. इधर तेज हवा के कारण आम के मंजर झड़ गये हैं, बे मौसम तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. जिससे किसानों में निराशा के भाव देखे जा रहे हैं.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन