राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डालसा ने की बैठक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 8:46 PM
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक की गयी.
जमुई. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश रंजन के द्वारा किया गया. बैठक में बिहार सरकार की विभिन्न विभाग की प्रतिनिधियों ने भाग लिया. जिसमें वन विभाग, बिजली विभाग, खनन विभाग, माप तौल, श्रम विभाग, टेलीफोन इत्यादि के पदाधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान आगामी 14 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर चर्चा की गई. संबंधित विभागों के वैसे लंबित मामले जो आपसी सुलह के आधार पर निपटाए जा सकते हो को चिन्हित करने के लिए कहा गया. लोक अदालत का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पादन में लोग हित का ध्यान रखते हुए लचीला रुख अपनाने का निर्देश दिया गया. संबंधित पक्षकार को समय से नोटिस भेजने एवं उन्हें अपने मामलों के निष्पादन की लिए प्रोत्साहित करने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर उपस्थित समस्त पदाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का संकल्प लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










