सहकार समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

Updated at : 06 Mar 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
सहकार समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

प्रखंड अंतर्गत ढोंढरी पंचायत के सरधोडीह गांव में गुरुवार को सहकार भारती कमेटी की एक बैठक नंदलाल मंडल की अध्यक्षता में की गयी.

विज्ञापन

सोनो. प्रखंड अंतर्गत ढोंढरी पंचायत के सरधोडीह गांव में गुरुवार को सहकार भारती कमेटी की एक बैठक नंदलाल मंडल की अध्यक्षता में की गयी. इसमें ऋषि परंपरा द्वारा खेती करना, हर घर में गौ पालन करना व शुद्ध सब्जी व अनाज की उपलब्धता को लेकर चर्चा की गयी. गांव में 11 से लेकर 21 लोगो की कमेटी गठित कर लोगों को उनके कार्य से परिचय करवाना है साथ ही अपने अगल बगल के शहरों में सहायक भारती का दुकान खोलना है. शुद्ध अनाज और शुद्ध सब्जी का भी दुकान खोलना है ताकि लोगों को शुद्ध चीजें उपलब्ध हो सके. मौके पर नंद लाल मंडल के अलावे सकलदेव महतो, साधु शरण मंडल, भोला मंडल, गणेश मंडल, अजय मंडल और जिला संगठन प्रमुख मदन यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन