सदस्यता अभियान में एक-एक कार्यकर्ता सक्रियता से दें योगदान

प्रत्येक बूथ से कम-से-कम दो सौ से अधिक नये लोगों को बनाएं भाजपा का सदस्य
जमुई. भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को सफल बनाने में सक्रियता से अपनी योगदान दें. आगामी 17 सितंबर तक आदरणीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. उक्त बातें मुख्यालय स्थित महावीर वाटिका में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, राज्य सभा सांसद भीम सिंह, विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी, विधान परिषद सदस्य लालमोहन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, संयुक्त मोर्चा प्रदेश प्रभारी अचल पटेल, विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह ने संयुक्त रूप से कही. भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चतुर्दिक विकास हो रहा है और पूरे देशवासियों में उत्साह है. इसलिए एक-एक कार्यकर्ता सक्रियता से सदस्यता अभियान में योगदान दें और प्रत्येक बूथ से कम-से-कम दो सौ से अधिक नये लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं. इस दौरान संयुक्त मोर्चा, मंडल के संयुक्त मोर्चा व सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के साथ-साथ काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ने की और मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष दुर्गा केशरी ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










