मोबाइल चोरी की थाने में शिकायत दर्ज

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल चोरी की थाने में शिकायत दर्ज

मुख्य चौक स्थित कारू होटल के मालिक ने अपना मोबाइल चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

विज्ञापन

चकाई. मुख्य चौक स्थित कारू होटल के मालिक ने अपना मोबाइल चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. होटल मालिक मालिक जितेंद्र केशरी ने बताया कि होटल में कार्यरत नौकर चंदन कुमार होटल मालिक का मोबाइल लेकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि लगभग दो माह पूर्व चंदन बरनवाल को उन्होंने अपने होटल में काम पर रखा था. उसने खुद को झारखंड के राजधनवार का निवासी बताया था और होटल में ही रात्रि विश्राम करता था. शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे चंदन ने परिजनों से बात करने के बहाने होटल मालिक से उनका सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन मांगा. फोन लेकर वह होटल के पीछे गया और फिर वापस नहीं लौटा. काफी देर तक इंतजार के बाद जब वह नहीं लौटा, तो खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. जितेंद्र केशरी ने बताया कि मोबाइल की कीमत करीब 17,500 रुपये है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन