तिथिवार शिविर लगा भू-मालिकों को मिलेगा मुआवजा

डीपीआरओ ने दी जानकारी
जमुई. जमुई जिले के सिकंदरा, जमुई, खैरा, झाझा एवं सोनो अंचल में जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 333 ए ( बरबीघा, शेखपुरा, सिकंदरा, जमुई, झाझा, बांका, पंजवारा बिहार-झारखंड बॉर्डर) सड़क निर्माण व चौड़ीकरण कार्य परियोजना के लिए जमीन अधिगृहीत की जा रही है. डीपीआरओ भानु प्रकाश ने बताया कि भूमि से संबंधित रैयतों से वांछित कागजातों या दस्तावेजों को प्राप्त कर मुआवजा भुगतान करने के लिए दिनांक 15 फरवरी से 10 मार्च तक तिथि वार शिविर का आयोजन किया जा रहा है. पदाधिकारी के निर्देशानुसार शनिवार को 15 फरवरी को अंचल सह मौजा सिकंदरा अंतर्गत शिवनाथी पोखर सामुदायिक भवन के समीप शिविर लगाया गया. भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण के लिए अर्जित जमीन के नोटिस प्राप्त रैयतों को मुआवजा लेने के लिए केवाला की छाया प्रति या खतियान की छाया प्रति के साथ एलपीसी, अपडेट लगान की रसीद, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, शपथ पत्र और बंध पत्र के साथ अंचल से बनी पारिवारिक सूची उपलब्ध करानी है. रैयतों को दाखिल खारिज में आ रही समस्या का अविलंब समाधान किया जायेगा. रैयत किसी भी समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं. इस दौरान सभी संबंधित पदाधिकारी व जमीन मालिक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










