तालाब में डूबने से बच्चे की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Aug 2024 10:01 PM
कटहरा टांड़ गांव में हादसा
झाझा. थाना क्षेत्र के कटहरा टांड़ गांव के बगल में बने तालाब में रविवार को डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है. जबकि दूसरा बच्चा प्रिंस कुमार डूबने से बच गया. जानकारी के अनुसार रविवार अपराह्न गांव के कृष्ण कुमार व प्रिंस कुमार अपने मवेशी को लेकर गांव के बाहर बने तालाब के समीप गया. इस दौरान हल्की बारिश हुई. बारिश होने के बाद दोनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए चला गया. लेकिन कृष्ण कुमार तालाब के गहरी पानी में जाकर डूबने लगा. प्रिंस कुमार उसे बचाने का प्रयास किया. तब तक कृष्ण कुमार गहरे पानी डूब गया. इसके बाद प्रिंस कुमार दौड़कर गांव आया और कृष्ण कुमार के तालाब में डूब जाने की सूचना देते हुए हल्ला किया. जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर उसे निकलते तब तक बच्चे की मौत हो गई थी. कृष्ण कुमार के मौत से परिजन में कोहराम मच गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










