सारडॉनिक्स 2 विद्यालय में सीबीएसई की परीक्षा शुरू

झाझा केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय व विनोबा भावे स्कूल गिद्धौर के छात्र -छात्रा दे रहे परीक्षा
झाझा. सारडॉनिक्स 2 विद्यालय में शनिवार को सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गयी है. कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए विद्यालय प्रशासन सुबह से ही लगा था. इस विद्यालय में नवोदय विद्यालय बारहट, झाझा केंद्रीय विद्यालय व बिनोवा भावे स्कूल गिद्धौर के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं. शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि नवोदय विद्यालय के 51 छात्र व 26 छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं. इस विद्यालय के 1 छात्र व 1 छात्रा अनुपस्थित हैं. झाझा केंद्रीय विद्यालय से 26 छात्र व 14 छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं. बिनोवा भावे गिद्धौर विद्यालय से 139 छात्र व 41 छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं, वहीं 6 छात्र व 5 छात्राएं अनुपस्थित हैं. केंद्राधीक्षक ने बताया कि 13 कमरों में परीक्षा ली जा रही है. प्रत्येक कमरे में दो वीक्षक हैं. उन्होंने बताया कि उपप्राचार्य ओपी गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक पार्थ चटर्जी के सहयोग से परीक्षा की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है. विष्णु शर्मा ने बताया कि कई वर्षों से लगातार सारडॉनिक्स 2 विद्यालय को सीबीएसई का परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है. यहां 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षा संचालन को लेकर एक स्पेशल टीम की गठित की गयी है. परीक्षा के दौरान सीसी कैमरे से भी मॉनिटरिंग हो रही है. शनिवार को अंग्रेजी की परीक्षा हुई. विद्यालय निदेशक ई-एम अख्तर ने प्रशासनिक सहयोग के लिए झाझा समेत जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










