इस्लामनगर पंचायत 11नंबर वार्ड में बोरिंग का काम शुरू

Updated:
विज्ञापन
इस्लामनगर पंचायत 11नंबर वार्ड में बोरिंग का काम शुरू

प्रखंड के इस्लामनगर पंचायत के 11 नंबर वार्ड महादलित टोला में पेयजल समस्या को लेकर बोरिंग का काम शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

अलीगंज . प्रखंड के इस्लामनगर पंचायत के 11 नंबर वार्ड महादलित टोला में पेयजल समस्या को लेकर बीडीओ अभिषेक भारती के पहल से पीएचडी विभाग द्वारा बोरिंग का काम शुरू,जल्द मिलेगी वार्ड क्षेत्र में पानी,इस भीषण गर्मी में लोगों में पेयजल संकट को लेकर भय बना हुआ है,पानी की जुगाड को लेकर लोग चिंतित है,वहीं बीते बुधवार को पेयजल समस्या को लेकर इस्लामनगर पंचायत के 11 नंबर वार्ड के दर्जनों ग्रामीणों ने अलीगंज प्रखंड मुख्याल पहुंच कर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक भारती को पेयजल आपूर्ति को लेकर आवेदन सौंपा था,सभी ग्रामीणों का शीघ्र समाधान की मांग किया था जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक भारती ने संज्ञान लेते हुए अविलंब पीएचडी विभाग के द्वारा पेयजल आपूर्ति को लेकर बोरिंग का काम शुरू किया गया,जल्द उस वार्ड में सभी को जलापूर्ति होगी,वहीं वीडियो अभिषेक भारती ने कहा कि क्षेत्र में जहां-जहां बोरिंग में खराबी,जल नल में जो भी समस्या है उसको विभाग के द्वारा चिन्हित किया गया जल्द सभी जगहों पर पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से चलेगा,वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक भारती ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी का जलस्तर नीचे चले जाने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है ,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन