ट्रेन से गिरकर शख्स की मौत मामले में शव की हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर शख्स की मौत मामले में शव की हुई पहचान

बीते गुरुवार देर शाम झाझा-जसीडीह रेलखंड पर रजला हॉल्ट के समीप डाउन लाइन पर मिले 55 वर्षीय एक कांवरिया के शव की शिनाख्त हो गयी है.

विज्ञापन

झाझा. बीते गुरुवार देर शाम झाझा-जसीडीह रेलखंड पर रजला हॉल्ट के समीप डाउन लाइन पर मिले 55 वर्षीय एक कांवरिया के शव की शिनाख्त हो गयी है. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के राजघाट निवासी परिलाल मुखिया के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक कांवरिया पास से मिले कागज में लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर खोजबीन के बाद उनके परिजन का पता चला. सूचना दिए जाने के बाद थाना पहुंचे मृतक के बेटे लक्ष्मण मुखिया ने बताया कि मेरे पिता बीते शुक्रवार को घर से देवघर जाने को लेकर निकले थे. उन्होंने सोमवार को जल चढ़ा भी दिया था. इसके बाद जब वापस घर नहीं लौटे तो हमलोग खोजबीन करने लेकिन कुछ भी पता नहीं चल रहा था. लोग अशांका जता रहे थे ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन