जिलाध्यक्ष बनने पर दुर्गा प्रसाद को भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बनने पर दुर्गा प्रसाद को भाजपा नेताओं ने दी बधाई

भाजपा नेता दुर्गा प्रसाद केशरी को नये जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया हैं. वहीं उनके मनोनयन के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष देखा जा रहा है.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. भाजपा नेता दुर्गा प्रसाद केशरी को नये जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया हैं. वहीं उनके मनोनयन के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष देखा जा रहा है. भाजपा जिला मंत्री सह चकाई विधानसभा संयोजक मनोज पोद्दार दुर्गा प्रसाद केशरी से मिले तथा उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर बधाई दी. मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा के एक कर्मठ एवं अनुभवी कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष के पद पर चयन किया है. इससे जिले भर में भाजपा का संगठन काफी मजबूत होगा. वहीं जिला उपाध्यक्ष संतु यादव, अंगराज राय, सुरेश चंद्र गिरि, चंद्र किशोर पांडेय, सूरजमल मुर्मू, कृष्णा कुमार गुप्ता, मनोरंजन पांडेय, शालिग्राम पांडेय, धर्मवीर आनंद, नकुल यादव, दीपक शर्मा, राजबिहारी शुक्ला, धीरज गुप्ता, नीरज यादव, मंटू सिंह, संतोष विश्वकर्मा, प्रभात राय, उमाशंकर सिन्हा, पाबरीत राय, बम शंकर अंबष्ट, अरविंद राय, दीनदयाल राम, सोनू राम, जालंधर वर्णवाल, अजय साह आदि ने भी उन्हें बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन