JAMUI NEWS अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन
JAMUI NEWS अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, पटना रेफर

जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के गौरा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक हुआ घायल, पटना रेफर. घायल युवक लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के पाड़ो गांव निवासी श्री यादव के पुत्र पवन यादव है.

विज्ञापन

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट :

जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के गौरा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक हुआ घायल, पटना रेफर. घायल युवक लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के पाड़ो गांव निवासी श्री यादव के पुत्र पवन यादव है. बताया जाता है कि पवन कुमार हलवाई का काम करता है. रविवार को तगादा करने गौरा गांव गया था जहां से वापस आने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिए लक्ष्मीपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर सदर अस्पताल से भी चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया. फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन