सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

बस स्टैंड मुख्य मार्ग के समीप हादसा
झाझा. थाना क्षेत्र के बस स्टैंड मुख्य मार्ग के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया. घायल की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के पेलबाजन निवासी मैन्युअल कुमार के रूप में हुई है. घायल मैन्युअल ने बताया कि जरूरी कार्य से मैं अपने बाइक से घर से झाझा बाजार आया था. तभी बस स्टैंड के पास सामने से अनियंत्रित बाइक चालक ने ठोकर मार दिया और मुझे घायल देखकर फरार हो गया. चिकित्सक ने घायल को खतरे से बाहर बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










