ePaper

तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Updated at : 04 Jan 2026 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर खादीग्राम बंगामा गांव के समीप बीते शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया.

विज्ञापन

दुखद. मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर खादीग्राम बंगामा गांव के समीप हादसा

बरहट. थाना क्षेत्र अंतर्गत मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर खादीग्राम बंगामा गांव के समीप बीते शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. इस सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि युवक की बाइक ट्रक के अगले केबिन में फंस गयी. जिसे चालक करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए फरार हो गया. टक्कर के बाद युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. मृतक की पहचान मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहवे गांव निवासी मुकेश टुडू, पिता विजय टुडू के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि मुकेश टुडू अपने ननिहाल जगुआजोर आया हुआ था और बाइक से लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था. इसी दौरान बंगामा गांव के समीप लक्ष्मीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी.

112 नंबर की पुलिस गश्ती टीम ने देखा शव

घटना के बाद रात्रि गश्ती पर निकली डायल 112 नंबर की पुलिस की टीम जब मुख्य मार्ग से पाड़ों की ओर जा रही थी तभी बंगामा गांव के समीप सड़क किनारे एक लहूलुहान युवक को पड़ा देखा. पुलिस ने तत्काल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर खादीग्राम चौक के समीप मृतक की बाइक बरामद की. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

इस संबंध में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है. मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा एगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन