ePaper

सत्ता नहीं, बिहार का विकास हमारा एजेंडा : तेजस्वी

Updated at : 02 May 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
सत्ता नहीं, बिहार का विकास हमारा एजेंडा : तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष व राष्ट्रीय जनता दल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव शुक्रवार को जमुई पहुंचे.

विज्ञापन

तेजस्वी यादव का चिराग पासवान पर हमला, कहा : बताएं बिहार के लिए 10 साल में क्या किया

जमुई. नेता प्रतिपक्ष व राष्ट्रीय जनता दल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव शुक्रवार को जमुई पहुंचे. सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने चिराग पासवान से सीधा सवाल किया कि वे बताएं, पिछले 10 साल में बिहार के लिए क्या किया है. उन्होंने कहा कि चिराग कहते हैं कि अब बिहार की राजनीति करेंगे, तो क्या अब तक किसके लिए राजनीति कर रहे थे. तेजस्वी ने केंद्र सरकार के मंत्रियों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चिराग का फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय है, लेकिन बिहार को अब तक क्या दिया? गिरिराज सिंह भी कपड़ा मंत्री हैं, वह भी बताएं कि बिहार को क्या सौगात दी? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 20 साल से राज्य में और 10 साल से केंद्र में इनकी ही सरकार रही है, फिर भी बिहार आज तक केंद्र की योजनाओं के लिए ‘क्राइटेरिया फुलफिल’ क्यों नहीं कर पाया.

भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश सरकार पर बरसे तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार जड़ से लेकर सिर तक फैला है. उन्होंने आरोप लगाया कि थाना और ब्लॉक स्तर पर भी भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा कि ईडी तो कार्रवाई करती है, लेकिन बिहार की आर्थिक अपराध इकाई और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. नीतीश कुमार पर सीधा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे मानसिक रूप से थक चुके हैं और अब रिटायर्ड अफसरों के सहारे सरकार चला रहे हैं.

माय बहन मान योजना का ऐलान, गरीब महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये

तेजस्वी यादव ने सरकार बनने पर माय बहन मान योजना लागू करने का ऐलान किया, जिसके तहत गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने वृद्धा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने और गैस सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध कराने की घोषणा की.

जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार पर हमला

तेजस्वी ने जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि हर धर्म में जातियां और गरीब होते हैं, उनकी गिनती और कल्याण जरूरी है. उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और इस बार चुनाव में सबक जरूर सिखाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन