ePaper

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में बिहार वाइस ने गोंदलीटांड़ को एक गोल से हराया

Updated at : 06 Sep 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में बिहार वाइस  ने गोंदलीटांड़ को एक गोल से हराया

प्रखंड क्षेत्र के पिपरा लेदवरा में चल रहे पंचायत स्तरीय दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को गोंदलीटाड़ बनाम बिहार वॉइस टीम के बीच खेला गया.

विज्ञापन

चकाई. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा लेदवरा में चल रहे पंचायत स्तरीय दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को गोंदलीटाड़ बनाम बिहार वॉइस टीम के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में बिहार वॉइस की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए गोंदलीटांड टीम को एक गोल से पराजित कर फाइनल जीत लिया. विजेता और उप विजेता टीम को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि प्रतियोगिता में बेहतर खेल दिखाने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य सह जदयू नेता संजय प्रसाद ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया. उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं में उत्साह और आपसी भाईचारा बढ़ता है. चकाई प्रखंड में फुटबॉल खेल काफी लोकप्रिय है और यहां काफी प्रतिभावान खिलाड़ी भी है. आयोजक सदस्य ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ टीम की खिलाड़ियों ने भाग लिया. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद वर्मा, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर चौधरी, प्रो शंभू यादव, मुन्ना साह, गोपाल सिंह, भोला सिंह, बिनोद कुमार, दयानंद तांती, संजय साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन