ePaper

Bihar News: जमुई में रिटायर्ड शिक्षक के घर भीषण डकैती, पति-पत्नी को बंधक बनाकर मचाया लूटपाट

Updated at : 16 Jul 2025 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक के घर डकैती

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर डकैती

Bihar News: जमुई जिले के सरौन के चकाई थाना क्षेत्र के सहाना कॉलोनी गांव में बीते मंगलवार देर रात दो नकाबपोश अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर धावा बोलते हुए करीब 15 लाख रुपए की संपत्ति लूट ली. लुटेरे छत के रास्ते घर में घुसे और पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन

Bihar News: जमुई जिले के सरौन के चकाई थाना क्षेत्र के सहाना कॉलोनी गांव में बीते मंगलवार देर रात दो नकाबपोश अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर धावा बोलते हुए करीब 15 लाख रुपए की संपत्ति लूट ली. लुटेरे छत के रास्ते घर में घुसे और पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

छत के रास्ते घर में घुसे अपराधी

जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक भीम लाल वर्णवाल अपने परिवार के साथ सहाना कॉलोनी स्थित घर में रहते हैं. मंगलवार की रात करीब 11:45 बजे वे सोने की तैयारी में थे, तभी दो नकाबपोश अपराधी सीढ़ी के रास्ते छत से घर में दाखिल हो गए. लुटेरों ने उन्हें व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन, हाथों से कंगन, कान से झुमका समेत अन्य गहने उतार लिए. इसके बाद अलमारी की चाभी लेकर उसमें रखे चांदी, सोने के जेवरात और 60,000 नकद सहित करीब 15 लाख की संपत्ति लूट ली.

हाथ में थी लोहे की रॉड

घर के मालिक ने बताया कि एक लुटेरे ने अपने चेहरे को कपड़े से ढ़क रखा था, जबकि दूसरे ने अपनी शर्ट से चेहरा बांधा था. एक अपराधी के हाथ में लोहे की रॉड भी थी. हैरानी की बात यह रही कि लुटेरों को इस बात की जानकारी थी कि उन्होंने मंगलवार को ही बैंक से नकदी राशि निकाली है. लुटेरा 20,000 की राशि को 20 लाख समझकर पूछताछ करते रहे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जांच में जुटी पुलिस

इसकी सूचना मिलते ही चकाई इंस्पेक्टर राकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और देर रात तक इलाके की छानबीन करते रहे. बुधवार की सुबह एसडीपीओ राजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूछताछ की. उन्होंने घर के सभी कमरों, छत और आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया. घटना के दौरान की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस ने जब्त कर ली है. एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बाहर निकलने से पहले ध्यान दें!  बिहार के 4 जिलों में रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन