बिहार के जमुई में पिता ने पुत्र की हत्या कर शव को खेत में छिपाया, कहा- अय्याश किस्म का इंसान था…

Updated:
विज्ञापन
bihar crime news|

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime News: बिहार के जमुई से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक बाप ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी है. घटना जमुई के बैजला पंचायत के फोक्सा गांव की बताई जा रही है. पिता ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से बेटे के शव को बोरे में लपेटकर एक ग्रामीण के धान के खेत में छिपा दिया.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के जमुई से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक बाप ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी है. घटना जमुई के बैजला पंचायत के फोक्सा गांव की बताई जा रही है. पिता ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से बेटे के शव को बोरे में लपेटकर एक ग्रामीण के धान के खेत में छिपा दिया. मृतक की पहचान बेनी मांझी का 35 वर्षीय पुत्र भरत मांझी के रूप में की गई है. खेत में शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है.

मृतक की हुई थी दो शादी, दोनों पत्नियां छोड़कर जा चुकी थीं

जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतक नशेड़ी और अय्याश किस्म का इंसान था. उसकी दो बार शादी हुई थी और दोनों पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थीं. इसलिए आरोपी पिता अपने बेटे से परेशान था और उसने हत्या कर लाश को धान के खेत में छिपा दिया.

Also Read: नवादा में दबंगों ने दलित बस्ती को फूंका, अपराधियों ने गोलीबारी भी की, इलाके में दहशत का माहौल

गिरफ्तार आरोपी के पास से मिला है हथियार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमें कई प्रकार की जानकारियां जुटाई. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल दो आरोपियों में एक बेनी मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में शामिल प्रयुक्त हथियार को भी जब्त किया गया है.

घटना का कारण अवैध संबंधों को लेकर परिवार में लंबे समय से चल रहा आपसी विवाद बताया जा रहा है. बता दें की पुलिस ने स्थानीय ग्रामीण लाटो मांझी के खेत से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई के सदर अस्पताल भेज दिया है. उधर मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी मौके का जायजा लिया और कई सबूत जुटाए.

खड़गे की चिट्ठी पर Nadda का बैकफायर, कहा- PM को दी 110 गालियां, जहर बेच रही कांग्रेस

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन